बहुत जल्द हो जाएगा बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार: JDU अध्यक्ष 

पटना                                          
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह (आरसीपी) ने सोमवार को कहा कि बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत जल्द हो जाएगा। उन्होंने मीडिया से अपील की कि कोई आशय अपनी ओर से मत निकालिए। नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के नेता हैं। एनडीए के चारों दल एकजुट हैं और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन के बाद  चारों दलों के संयुक्त घोषणा पत्र के आधार पर पांच साल के कार्य भी तय हो गए हैं। 

सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में आरसीपी सिंह ने कहा कि सरकार के सारे विभाग एनडीए के चारों घटक दलों में पहले ही बंट गए हैं। एकदम स्पष्ट है कि किस दल के पास कौन सा विभाग है। खरमास के कारण लेट होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि शुभ-अशुभ तो आपलोग भी समझते हैं। कहा कि तय समय पर मंत्रिमंडल का गठन हो जाएगा। 

जदयू अध्यक्ष ने घोषणा की कि जल्द ही जदयू बिहार के नौजवानों संग ‘युवा संवाद’ आयोजित करेगा। इसके माध्यम से प्रदेश के नौजवानों को सरकार द्वारा रोजगार सृजन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जाएगी। कहा कि बिहार की सरकार प्रदेश के नौजवानों को अपने राज्य में ही सम्मान के साथ जीवन-यापन के इंतजाम में लगी है। इसको लेकर हमारा दल नौजवानों को जागरूक करेगा। 

आरसीपी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के वक्त विपक्षी दल ने पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरी देने की घोषणा की थी। उन्हें मौका नहीं मिला और हमारे नेता नीतीश कुमार ने पहली ही कैबिनेट में 20 लाख युवाओं के रोजगार सृजन का निर्णय ले लिया। इस दिशा में काम भी आरंभ हो गया है। 

Source : Agency

2 + 12 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]